top of page

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने वाराणसी के राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का किया निरीक्षण

  • bharatvarshsamaach
  • Jul 8
  • 2 min read
किशोरों से संवाद कर जाना उनकी दिनचर्या, शिक्षा और कौशल विकास
किशोरों से संवाद कर जाना उनकी दिनचर्या, शिक्षा और कौशल विकास
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किया संप्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण, किशोरों को दिया प्रेरणादायी संदेश
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किया संप्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण, किशोरों को दिया प्रेरणादायी संदेश
किशोरों से संवाद कर जाना उनकी दिनचर्या, शिक्षा और कौशल विकास
किशोरों से संवाद कर जाना उनकी दिनचर्या, शिक्षा और कौशल विकास

रिपोर्ट: नौमेश कुलदीप श्रीवास्तव

स्थान: वाराणसी

दिनांक: 08 जुलाई 2025


केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने मंगलवार को वाराणसी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया। यह संस्थान महिला कल्याण विभाग वाराणसी द्वारा संचालित है। निरीक्षण के दौरान मंत्री महोदया ने संस्थान की कार्यप्रणाली, किशोरों की दिनचर्या, शिक्षा, कौशल विकास और पुनर्वास संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली।


निरीक्षण के समय जिला प्रोबेशन अधिकारी/उपनिदेशक महिला कल्याण वाराणसी श्री पंकज कुमार मिश्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी बड़गांव श्री राकेश बहादुर, बीडीपीओ श्री रमेश, संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह, संस्थान के प्रभारी अधीक्षक कमलेश पांडेय सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


संस्था में कुल 122 किशोर आवासित

संस्था में वर्तमान में वाराणसी, चंदौली और जौनपुर जनपदों के कुल 122 किशोर आवासित हैं। मंत्री महोदया ने किशोरों से संवाद करते हुए उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या की जानकारी ली। किशोरों ने बताया कि वे सुबह 5 बजे उठते हैं, योग-प्राणायाम के बाद नाश्ता करते हैं। दिन में पढ़ाई, खेलकूद, नृत्य-संगीत और मनोरंजन की गतिविधियाँ होती हैं। साथ ही, किशोर बागवानी में भी रुचि लेते हैं।


शिक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से अध्यापकों की नियुक्ति की गई है। कौशल विकास और सामाजिक पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए उन्हें नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है।


किशोरों को दिया गया प्रेरणादायी संदेश

मंत्री महोदया ने किशोरों से उनके मामलों की जानकारी भी प्राप्त की और उन्हें भविष्य के प्रति जागरूक व प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि—

“जो बीत गया, उसे पीछे छोड़ दो और एक अच्छे, जिम्मेदार नागरिक बनो। पढ़ाई और कौशल विकास को गंभीरता से लो ताकि भविष्य उज्ज्वल हो। ऐसी गलती दोबारा मत दोहराना, जिससे दोबारा संस्थान लौटना पड़े।”

संस्था की कार्यप्रणाली की प्रशंसा

अंत में श्रीमती ठाकुर ने महिला कल्याण विभाग और संस्था के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और सभी किशोरों को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



रिपोर्ट: नौमेश कुलदीप श्रीवास्तव

भारतवर्ष समाचार संपर्क विवरण

फोन: 9410001283

वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org


Comments


Top Stories

bottom of page