झाँसी: अखिल भारतीय गौ रक्षक महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी बने आसिफ खान
- bharatvarshsamaach
- 2 days ago
- 1 min read

रिपोर्टर: मोहम्मद कलाम कुरैशी
लोकेशन: झाँसी (उत्तर प्रदेश)
दिनांक : 14.03.2026
अखिल भारतीय गौ रक्षक महासंघ के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने झांसी निवासी आसिफ खान को संगठन का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने पर आसिफ खान ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
आसिफ खान ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों, विचारधारा और गौ सेवा से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी लगन और समर्पण के साथ काम करेंगे।
साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org








Comments