झांसी: मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती पर विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित
- bharatvarshsamaach
- 1 day ago
- 1 min read


रिपोर्टर: मोहम्मद कलाम कुरैशी
लोकेशन: झाँसी (उत्तर प्रदेश)
दिनांक : 15.03.2026
झांसी में कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक पर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य और कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शीलू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. बलवान सिंह यादव को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर कांग्रेसजनों ने उनका सम्मान किया।
मुख्य अतिथि प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि मान्यवर कांशीराम बहुजन समाज को सत्ता में भागीदारी दिलाने वाले बड़े रणनीतिकार थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को एकजुट कर उनकी ताकत का अहसास कराया।
कार्यक्रम में हरिओम श्रीवास, अशोक कंसौरिया, युवराज सिंह यादव, सोनल पटेल, अनिल रिछारिया, उमाचरण वर्मा, मुकेश बैदौरिया, राजकुमार फौजी, दीपक पासवान, नीरज सेन, रशीद मंसूरी, रोवेश खान और दयाल दास समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अमीर चंद आर्य ने किया, जबकि अंत में आभार दिनेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किया।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org








Comments