मुरादाबाद: भैंस चोरी के मामले का खुलासा, थाना मुगलपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- bharatvarshsamaach
- Jan 17
- 2 min read

संवाददाता : मनोज कुमार
लोकेशन : मुरादाबाद
दिनांक : 16 जनवरी 2026
मुरादाबाद में थाना मुगलपुरा पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम सफलता मानी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को थाना गलशहीद क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने थाना मुगलपुरा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अभियुक्तों द्वारा उसकी भैंस चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर थाना मुगलपुरा में मु0अ0सं0 0008/2026, धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विवेचना एवं बरामदगी के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 317(2) बीएनएस एवं 4/25 शस्त्र अधिनियम की वृद्धि की गई। इसके पश्चात प्रभारी निरीक्षक श्री कृष्ण कुमार राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम—
शाहरुख पुत्र फारुख, निवासी ग्राम लालूवाला, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद
अबरार पुत्र प्यारे, निवासी कांकरखेड़ा, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त शाहरुख के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 477/2025, धारा 305(a)/317(2) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना भोजपुर मुरादाबाद में पंजीकृत है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है, जबकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। थाना मुगलपुरा पुलिस का कहना है कि पशु चोरी जैसी घटनाओं में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org







Comments