top of page

मुरादाबाद में सार्ड द्वारा एचपीवी टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन, किशोरियों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा

  • bharatvarshsamaach
  • 10 hours ago
  • 2 min read

 एचपीवी टीकाकरण शिविर, किशोरियों के स्वास्थ्य की पहल।
एचपीवी टीकाकरण शिविर, किशोरियों के स्वास्थ्य की पहल।

संवाददाता: मनोज कुमार

लोकेशन: मुरादाबाद

तारीख: 17 फरवरी 2026


सोसाइटी फार आल राउण्ड डेवलपमेंट (सार्ड) द्वारा 17 फरवरी को मुरादाबाद में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सार्ड फील्ड यूनिट, मुरादाबाद द्वारा Partage के सहयोग तथा जिला स्वास्थ्य विभाग, मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।


इस विशेष शिविर का उद्देश्य हस्तक्षेप क्षेत्रों और आसपास के विद्यालयों की बालिकाओं एवं किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप कुमार और सीएमएस डॉ. रणवीर द्वारा किया गया। उन्होंने बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य और कैंसर की रोकथाम में एचपीवी टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संजीव बेनीवाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार तथा एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आरआई) उर्वा दत्त तिवारी भी उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की। साथ ही सार्ड मुख्यालय, नई दिल्ली से लेखा अधिकारी शिव शंकर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर टीम का उत्साहवर्धन किया।


टीकाकरण प्रक्रिया को स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीमों द्वारा सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। टीकाकरण के बाद सभी प्रतिभागियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से Pee Safe के पुनः उपयोग योग्य सैनिटरी पैड वितरित किए गए तथा अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।


कार्यक्रम के सफल संचालन में सार्ड मुरादाबाद फील्ड यूनिट की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सुश्री लोतिका जैकब और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रभावी नेतृत्व और समन्वय से पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


स्वास्थ्य विभाग और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए सार्ड के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे किशोरियों के स्वास्थ्य, जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।



 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org

 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page