top of page

संभल: 500 दिन जेल काटकर लौटा युवक मृत मिला, पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी

  • bharatvarshsamaach
  • 5 hours ago
  • 2 min read

रिपोर्टर: प्रदीप मिश्रा

स्थान: संभल, उत्तर प्रदेश

दिनांक : 20.04.2026


संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब देहरी जग्गू की मिलक में खेत के बीच खड़े पखड़ के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ से झूलता देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


मृतक की पहचान कपिल के रूप में हुई

शव की पहचान खेमपुर गांव निवासी कपिल के रूप में हुई। पहचान के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया, क्योंकि कपिल हाल ही में 500 दिन जेल में रहने के बाद 17 अप्रैल को रिहा होकर घर लौटा था।


दावत में गया, रात को निकला... सुबह मिली लाश

परिजनों के मुताबिक 19 अप्रैल को कपिल एक दावत में गया था। शाम को घर लौटा, लेकिन रात करीब 8 बजे अचानक घर से निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला।


परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि कपिल के एक युवती से प्रेम संबंध थे और इसी मामले में वह पहले जेल गया था। आरोप है कि युवती के परिवार वालों ने कपिल को बुलाकर उसकी हत्या की और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या लगे।


पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।


इलाके में चर्चा और सवाल

घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में एक ही सवाल गूंज रहा है—क्या यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या? इश्क, जेल और मौत की इस कहानी ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।


एएसपी ने कही जांच की बात

एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org



 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page