top of page

संभल बनेगा आध्यात्मिक टूरिज़्म हब! 24 कोसी परिक्रमा से 9 ASI साइट्स तक मेगा विकास

  • bharatvarshsamaach
  • Nov 17, 2025
  • 2 min read



 रिपोर्टर: प्रदीप मिश्रा, संभल

 स्थान: संभल, उत्तर प्रदेश

 दिनांक :17 नवंबर 2025


संभल। बीते 24 नवंबर की घटना के बाद संभल अब पूरी तरह से सामान्य हो चुका है और जिला प्रशासन विकास की नई गति के साथ आगे बढ़ चुका है। सुरक्षा व्यवस्था को मैदानी स्तर पर मजबूत करने के बाद अब प्रशासन ने जिले के सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को भव्य रूप में विकसित करने का बड़ा खाका तैयार किया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद संभल को 419 करोड़ रुपये की मेगा विकास परियोजना की स्वीकृति मिल गई है, जो जिले को पर्यटन, आस्था और ऐतिहासिक पहचान के नए नक्शे पर स्थापित करने वाली है।


24 कोसी परिक्रमा मार्ग का होगा कायाकल्प

जिला प्रशासन के अनुसार 419 करोड़ की इस योजना का सबसे बड़ा हिस्सा ऐतिहासिक 24 कोसी परिक्रमा मार्ग के पुनर्विकास पर खर्च किया जाएगा। लगभग 50 किलोमीटर लंबा यह धार्मिक मार्ग अब जहां पहले संकरा था, वहीं अब इसे 7 मीटर चौड़ा, और इसके साथ 3 मीटर चौड़ा सुदृढ़ फुटपाथ बनाया जाएगा।


इसके चलते आने वाले वर्षों में यह मार्ग उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्पॉट्स में शामिल होने की क्षमता रखता है। इस मार्ग से जुड़े 68 तीर्थ स्थल, 19 प्राचीन कूप और कई धार्मिक धरोहरें भी इस व्यापक परियोजना के अंतर्गत विकसित की जाएंगी।


प्रशासन ने बताया कि

  • यम तीर्थ,

  • चतुर्मुख ब्रह्म कूप

का विकास कार्य पूरा किया जा चुका है। अन्य तीर्थ स्थलों पर कार्य की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और कई प्रोजेक्ट जल्द शुरू होने वाले हैं।


ASI की 9 ऐतिहासिक साइट्स भी होंगी विकसित

संभल की पहचान सिर्फ तीर्थों तक सीमित नहीं है, यह इतिहास और पुरातत्व के खजानों से भरा हुआ जिला है। इसी को देखते हुए योजना में ASI के अधीन आने वाली 9 ऐतिहासिक साइट्स को भी शामिल किया गया है। सौंधन क्षेत्र में ASI का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि बाकी साइट्स पर विकास कार्य अगले चरण में तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।


इन साइट्स को

  • पर्यटक-अनुकूल,

  • सुरक्षित,

  • और सांस्कृतिक रूप से आकर्षक

बनाने के लिए विशेष मास्टर प्लान तैयार किया गया है।


संभल के कायाकल्प की सबसे बड़ी योजना

जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि 419 करोड़ की यह योजना सिर्फ विकास परियोजना नहीं, बल्कि संभल के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को पुनर्जीवित करने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम है।


उन्होंने कहा कि बीते घटनाक्रमों के बाद प्रशासन ने जिले को न सिर्फ स्थिर किया है, बल्कि अब इसे प्रदेश के प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सकें।


बाइट – डॉ. राजेंद्र पेंसिया, DM संभल

(1) “संभल का विकास अब तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है। 419 करोड़ की योजना से धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों का पुनर्जागरण होगा।”


(2) “24 कोसी परिक्रमा मार्ग, तीर्थ स्थलों और ASI साइट्स को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। यह संभल के भविष्य को बदल देने वाली परियोजना है।”


 ⸻


 भारतवर्ष समाचार  ब्यूरो

 संपर्क: 9410001283

 वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org


 
 
 

Comments


Top Stories

bottom of page