अमरोहा पुलिस महिला टीम ने जीता खो-खो प्रतियोगिता का खिताब, आरक्षी अनु बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
- bharatvarshsamaach
- Aug 27
- 1 min read

अमरोहा, 27 अगस्त 2025 | भारतवर्ष समाचार ब्यूरो।
जनपद बदायूं में आयोजित बरेली जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर, जिम्नास्टिक, फेंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता-2025 में अमरोहा पुलिस की महिला खो-खो टीम ने बाज़ी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।इस प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से महिला आरक्षी अनु ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
अमरोहा पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनंद ने विजेता महिला टीम को आज (27 अगस्त 2025) पुलिस लाइन में सम्मानित किया।उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा –
“यह उपलब्धि अमरोहा पुलिस के लिए गर्व का क्षण है। हमारी महिला पुलिस टीम ने मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह जीत हासिल की है। खेलकूद से न सिर्फ शारीरिक और मानसिक विकास होता है बल्कि टीम भावना भी मजबूत होती है।”
अमरोहा पुलिस की विजेता टीम
महिला मुख्य आरक्षी मंजू यादव – पुलिस लाइन
महिला मुख्य आरक्षी दुर्गावती – थाना नौगावां सादात
महिला मुख्य आरक्षी दिलशेर जहांन – थाना हसनपुर
महिला आरक्षी रीना देवी – थाना मंडी धनौरा
महिला आरक्षी मोनिका – परिवार परामर्श केंद्र
महिला आरक्षी बबली – डीसीआरबी
महिला आरक्षी अनु – पुलिस लाइन (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)
महिला आरक्षी आरती कपूर – थाना अमरोहा नगर
महिला आरक्षी ज्योति – थाना अमरोहा नगर
महिला आरक्षी प्रिया पंवार – पुलिस लाइन
महिला आरक्षी मुनिषा यादव – थाना नौगावां सादात
महिला आरक्षी सपना शर्मा – थाना एएचटीयू
⸻
भारतवर्ष समाचार ब्यूरो
संपर्क: 9410001283
वेबसाइट: www.bharatvarshsamachar.org
















Comments